छिबरामऊ। बांके बिहारी मंदिर दीक्षितान में श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में आगरा के गायकों ने श्याम बाबा की महिमा का बखान किया। पूरी रात भक्ति रस में डूबे श्याम प्रेमी बाबा जी की जय जयकार करते रहे।
वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडित विकास दुबे ने पूजन कराया। आगरा की गायक पायल यादव ने श्याम प्रेमियों का एक ही सहारा, खाटू श्याम हमारा। मतलब की इस दुनिया से मुझको नफरत है, ओ सांवरे मुझे तेरी जरूरत है प्रस्तुत किया। राज व निकुंज ने तेरे भरोसे मेरी गाड़ी, तू जाने तेरो काम। उस बांसुरी वाले की, नीली घोड़ी वाले की तथा पकड़ लो हाथ बनवारी नहीं तो डूब जाएंगे सुनाकर श्रोताओं की तालियां बटोरी।
दीपांशी तिवारी ने हारकर श्याम बाबा मैं तेरे दरबार आया हूं, हारा हूं बाबा बस तेरा सहारा है, जीतूंगा एक दिन ये मेरा भरोसा है तथा आ गया हूं दुनियादारी सारी छोड़कर, लेने आजा बाबा रिंगस के उस मोड़ पर प्रस्तुत की श्याम प्रेमियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव के आयोजक धर्मेंद्र अग्निहोत्री उर्फ सीपू, विवेक गुप्ता, अभिषेक दुबे, अशोक दुबे (मुनीम जी), पूर्व सभासद अखिलेश दीक्षित, मुन्नू दीक्षित, राजू दुबे, रामू तिवारी आदि ने श्याम बाबा दरबार में छप्पन भोग लगाया। इस दौरान पुष्प वर्षा एवं इत्र वर्षा भी की गई, जिससे पांडाल में चारों तरफ खुशबू बिखर गई।
-