कसबे में बने मतदान केंद्र पर पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल रहा। एक ओर जहां युवाओं में वोट डालने को लेकर खुशी देखी गई। वहीं दूसरी तरफ बुजुर्गों ने भी मतदान करके लोकतंत्र के प्रति अपने कर्तव्य का पालन किया।
बघेलेपुर्वा निवासी वृद्ध मेवालाल यादव तमाम मुश्किलों के बावजूद मतदान केंद्र पर पहुंचे और अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि वोट बेहद महत्वपूर्ण है। यदि लोग अपने वोट की ताकत व उसका महत्व समझ लें तो काफी सुधार हो सकता है। वोट के जरिए हमें अच्छे जनप्रतिनिधि का चुनाव करना चाहिए, तभी विकास की गति तेज हो सकेगी।
वहीं पहली बार वोट डालने वालों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। राघवेंद्र प्रताप सिंह, अजय प्रताप सिंह, राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि लाइन में लगने के बाद जब वोट डालने का नंबर आया तो काफी अच्छा लगा। हाथ में स्याही लगने, मतपत्र मिलने, उस पर मुहर लगाने के दौरान बेहद उत्सुकता भी रही।