बुजुर्गों और गांव की महिलाओं में वोट डालने के प्रति
विशेष जागरूकता दिखी। बुढ़ापा व आने-जाने की दिक्कतों के बावजूद लोग मतदान
केंद्र तक पहुंचे। फतेहपुर मतदान केंद्र पर एक विवाहिता वोट देने पहुंचीं।
इस दौरान उनका देवर बच्चे को खिलाता रहा। नदसिया, मतौली में महिलाएं खेतों
व पगदंडियों से पैदल चलकर बूथ तक पहुंचीं। युवक व युवतियों ने भी उत्साह
दिखाते हुए मतदान किया। वहीं उम्मीदवारों ने मतदाताओं को ट्रैक्टरों,
बाइकों पर बैठाकर ढोने का काम भी किया।
डीएम और एसपी ने काफिले के दौरान
आधा दर्जन वाहनों को सीज कर पुलिस के हवाले किया। कई बुजुर्गों को उनके
परिवार के युवक बाइक पर बैठाकर केंद्र तक ले गए।