अंतिम व चौथे चरण के लिए शुक्रवार को आठ वार्डों के
लिए नामांकन प्रक्रिया चली। पहले दिन 148 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए।
10 अक्तूबर पर्चे दाखिल करने का अंतिम दिन है। उधर, तीसरे चरण का चुनाव
लड़ने के लिए नामांकन करने वाले वार्ड नौ से रामचंद्र पुत्र मिश्रीलाल का
पर्चा जांच के बाद खारिज कर दिया गया।
एआरओ मुन्ना यादव ने बताया कि
रामचंद्र को जिला कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, उसे
हाईकोर्ट से जमानत मिली हुई है, पर आरओ उदयराज यादव की सहमति के बाद पर्चा
अवैध घोषित किया गया। सजा का जिक्र प्रत्याशी ने स्वयं अपने शपथ में किया
था। अन्य सभी गुगरापुर व तालग्राम ब्लॉक क्षेत्र के प्रत्याशियों के पर्चे
जांच में वैध पाए गए।