फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के प्रति दिखी जागरूकता

Sat, 10 Oct 2015 12:23 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्गों और गांव की महिलाओं में वोट डालने के प्रति विशेष जागरूकता दिखी। बुढ़ापा व आने-जाने की दिक्कतों के बावजूद लोग मतदान केंद्र तक पहुंचे। फतेहपुर मतदान केंद्र पर एक विवाहिता वोट देने पहुंचीं।
विज्ञापन


इस दौरान उनका देवर बच्चे को खिलाता रहा। नदसिया, मतौली में महिलाएं खेतों व पगदंडियों से पैदल चलकर बूथ तक पहुंचीं। युवक व युवतियों ने भी उत्साह दिखाते हुए मतदान किया। वहीं उम्मीदवारों ने मतदाताओं को ट्रैक्टरों, बाइकों पर बैठाकर ढोने का काम भी किया।

डीएम और एसपी ने काफिले के दौरान आधा दर्जन वाहनों को सीज कर पुलिस के हवाले किया। कई बुजुर्गों को उनके परिवार के युवक बाइक पर बैठाकर केंद्र तक ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें