फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव कराने को भरी हुंकार

Thu, 18 Aug 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
पीएसएम में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते छात्र नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाविद्यालय प्रशासन व छात्र गुटों के टकराव के बाद माहौल शांत होने के बाद पीएसएम कालेज में बुधवार को छात्र नेताओं ने छात्रसंघ चुनाव कराए जाने की हुंकार भरी है। प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर चुनाव की तिथियां घोषित करने की मांग की गई। हालांकि प्राचार्य ने रुख स्पष्ट नहीं किया है। वहीं छात्र नेताओं ने चुनाव की गोटे बिछानी शुरू कर दी हैं। करीब एक पखवारे पहले पीएसएम महाविद्यालय में कालेज प्रशासन व छात्र नेताओं के बीच प्रवेश को लेकर टकराव हो गया था।
विज्ञापन


इसके चलते करीब आठ दिनों तक महाविद्यालय अनिश्चितकालीन के लिए बंद कर दिया गया। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद व सुरक्षा का भरोसा दिए जाने के बाद महाविद्यालय खोला गया। पीएसएम महाविद्यालय में छात्र गुटों ने महाविद्यालय शांत होने के बाद चुनावी माहौल तैयार करना शुरू कर दिया है। हालांकि छात्र गुटों ने अभी अपने समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा तो नहीं की है, लेकिन अंदर ही अंदर तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

चुनाव लड़ने वाले छात्र नेताओं को चुनावी गुर सिखाया जा रहा है। पूर्व अध्यक्ष राजीव ठाकुर, चंदन यादव, निष्कर्ष कटियार की अगुवाई में छात्र नेता प्राचार्य से मिले और ज्ञापन सौंपकर छात्रसंघ चुनाव की तिथियां घोषित करने की मांग की। प्राचार्य ने अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया, जिसको लेकर ऊहापोह की स्थित है। इस दौरान अनंत यादव, अजय यादव, रूपेंद्र सिंह, भवानी, प्रभात, आलोक, अंकुर, रिंकल कटियार, राजू यादव, गोविंद कटियार, राज यादव, अजय शर्मा, शिवकुमार यादव, शिवेंद्र यादव सहित अन्य छात्र नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें