फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पक्का बिल मांगने पर दुकानदार ने दी धमकी, तीन पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। कस्बे में पक्का बिल मांगना एक ग्राहक को भारी पड़ गया। दुकानदार ने बिल देने के बजाय ग्राहक के साथ गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दे दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार कोपिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


कस्बे के अशोक नगर निवासी सुख लाल ने बताया कि कस्बे की एक मार्केट में इंद्रा नगर निवासी सचिन कुमार की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। रविवार को उसने दुकान से इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदा था। सामान खरीदने के बाद उसने दुकानदार से पक्का बिल मांगा। तो दुकानदार ने टालमटोल करते हुए सोमवार को बिल देने की बात कही। सुख लाल ने बताया कि सोमवार को जब वह बिल लेने के लिए दुकान पर पहुंचा तो दुकानदार सचिन कुमार, उसके पिता अशोक कुमार और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी।
आरोप है कि तीनों ने गालीगलौज करते हुए कहा कि बिल नहीं मिलेगा और दोबारा बिल मांगा तो जान से मार देंगे। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी सचिन कुमार, उसके पिता अशोक कुमार और एक अज्ञात पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पक्का बिल मांगने पर धमकी देने का मामला सामने आया है। तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें