फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दुकानदार व उसके दोस्त पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
-किशोरी की मां के शटर खटखटाने पर दोनों मौके से हुए फरार
विज्ञापन

-सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी

सौरिख। क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग गांव के बाहर मौजूद दुकान से अपने छोटे भाई के साथ सौदा लेने गई थी। दुकानदार ने बच्चे को कोल्ड ड्रिंक देकर वापस भेज दिया। काफी देर तक किशोरी के घर न पहुंचने पर मां दुकान पर पहुंच गई। मां को देख दुकानदार और उसका दोस्त मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी अपने छोटे भाई के साथ गांव के बाहर मौजूद दुकान से शनिवार की सुबह करीब आठ बजे सौदा लेने गई थी। दुकानदार के अलावा दुकान पर गांव का ही उसका दोस्त मौजूद था। दोनों युवकों ने नाबालिग के छोटे भाई को कोल्डड्रिंक देकर वापस घर भेज दिया। काफी देर तक किशोरी घर नहीं पहुंची तो मां ढूंढते हुए दुकान पर पहुंच गई। मां का आरोप है कि उसने शटर खटखटाया तो दोनों युवक व उसकी बेटी बाहर निकली। उसे देख दोनों युवक मौके से फरार हो गए। मां ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग किशोरी व उसकी मां को थाने भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी नागेंद्र चौधरी ने बताया कि मां की तहरीर मिली है। हल्का इंचार्ज कपिल मुनि को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें