फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: शाखा प्रबंधक पर लोहे की रॉड से हमले की प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फालोअप का लोगो
विज्ञापन

ठठिया। थाना क्षेत्र के सुरसी गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में गुरुवार दोपहर एक अज्ञात युवक ने शाखा प्रबंधक पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया था। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन




शनिवार को बैंक कर्मचारी रोहित कुमार ने दी तहरीर में बताया कि दोपहर करीब दो बजे शाखा के लोग लंच की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक अचानक बैंक के अंदर घुस आया और कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज करने लगा। उस समय शाखा में महिला ग्राहक भी मौजूद थीं, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। शाखा प्रबंधक आशुतोष मिश्रा समेत अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह उसे समझाकर बाहर भेज दिया। आरोप है कि कुछ ही देर बाद युवक दोबारा लोहे की रॉड लेकर आया। उसने आते ही शाखा प्रबंधक पर हमला बोल दिया। सिर पर रॉड लगने से वह लहूलुहान हो गए। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि अज्ञात युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें