फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: रंजिश में खोखे में लगाई आग, सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
गुगरापुर। दबंगों ने खोखा दुकान में आग लगा दी। इससे खोखे में रखा सारा सामान जल गया। पीड़ित ने गुरसहायगंज कोतवाली में मामले की तहरीर दी है।
विज्ञापन

गुगरापुर निवासी हिमांशु चतुर्वेदी ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि शनिवार की रात पंचवटी आश्रम पर रखी खोखा दुकान में आग लगा दी। दुकान में रखा सामान जल गया। बताया कि विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपियों ने बीते गुरुवार को भी हुई कहासुनी में महिलाओं के साथ अभद्र शब्दों का प्रयोग किया था। साथ ही खड़ी मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। इसकी शिकायत चौकी नौरंगपुर में तहरीर दी गई थी।
विज्ञापन

इसी से नाराज होकर आरोपियों ने रात में आगजनी की घटना को अंजाम दिया। हिमांशु के मुताबिक खोखा में रखा गैस सिलिंडर, मिठाई सहित बिक्री के लिए रखा अन्य सामान जलकर राख हो गया। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सत्यता पाए जाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें