फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: शिक्षामित्र की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। ब्लॉक के पीएमश्री स्कूल में तैनात शिक्षामित्र स्कूल पहुंचने के बाद तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर फर्रुखाबाद पहुंचे, जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। शव घर पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


तालग्राम नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन मोहल्ला नई बस्ती निवासी कुंतीदेवी (55) को वर्ष 2008 में पीएमश्री स्कूल में शिक्षामित्र के रूप में नियुक्ति मिली थी। शनिवार को उन्होंने स्कूल में शिक्षण कार्य किया और कन्या भोज में शामिल हुई थीं। देर शाम अचानक उन्हें घबराहट होने लगी। बेटे अंश ने उन्हें फर्रुखाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पति शंभूशरण की करीब 18 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। बेटी श्रेया की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा अंश उनके साथ रहता था। शिक्षामित्र के निधन की सूचना पर स्कूल की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका आकांक्षा चौरसिया सहित शिक्षकों और शिक्षामित्रों ने घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें