फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की कमी के चलते छात्रों ने किया हंगामा

विज्ञापन
आईटीआई में प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शिक्षकों की कमी के चलते छात्रों ने हंगामा किया। इन्होंने शिक्षकों की कमी को जल्द पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

थाना ठठिया के जनखत गांव में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान संचालित है। करीब 300 छात्रों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संस्थान में दो शिक्षकों की तैनाती है। दो शिक्षकों से शिक्षण कार्य सही से नहीं हो पा रहा है। सोमवार को आक्रोशित छात्रों ने संस्थान के गेट पर शिक्षकों की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्र अनिल कुमार, प्रशांत, आदित्य समेत अन्य छात्रों ने बताया कि कालेज में शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई नहीं हो पा रही है। दो शिक्षक कालेज में तैनात हैं।
कालेज में 12 ट्रेड की पढ़ाई दो शिक्षकों के सहारे की जा रही है। इससे पढ़ाई पूूरी नहीं हो पा रही है। कालेज में लैब चालू नहीं है। उपस्थिति बायोमीट्रिक मशीन से लगवाई जाती है। कार्यवाहक प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह ने बताया कि कई बार शिक्षकों की कमी को लेकर प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। छात्रों की पढ़ाई दो शिक्षकों के सहारे करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें