फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव आज, 29 पोलिंग पार्टियां रवाना

विज्ञापन
मतपत्रों की गिनती करते मतदान कार्मिक। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए आज मतदान होगा। इस चुनाव में 18,968 मतदाता 29 मतदेय स्थलों पर वोट डाल सकेंगे। वोट वरीयता क्रम के आधार पर डाले जाएंगे। सभी बूथों पर कोविड-डेस्क की व्यवस्था की गई है। सभी मतदाता मास्क, सैनिटाइजर समेत ग्लव्स का इस्तेमाल करेंगे। साथ ही दिव्यांग व असमर्थ मतदाताओं के लिए हर बूथ व केंद्र पर ट्राई साइकिल रहेगी।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह आठ बजे कलक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियों की रवानगी की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके लिए कलक्ट्रेट परिसर में अलग-अलग 12 काउंटर बनाए गए थे। एक काउंटर पर पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री, मतपत्र, मतपेटिका समेत अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही थी। पीठासीन अफसरों ने अलग-अलग काउंटर से चुनाव सामग्री जुटाई। इसके बाद बसों में सुरक्षित रखवाया गया। इससे पहले डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एडीएम गजेंद्र कुमार समेत अन्य अफसरों ने कलक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण कर ड्यूटी में लगे कर्मियों को निर्देश दिए।
तीन अफसर हटाकर अन्य की लगी ड्यूटी
हैचरी निर्माण में गोलमाल पर शासन ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य एके शैलेट को निलंबित कर दिया। इनके अलावा दो मतदान कार्मिक प्रथम व द्वितीय के सड़क हादसे में घायल व बीमार पड़ने पर इनके स्थान पर दूसरे अफसरों की ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन

कन्नौज व छिबरामऊ में रहेंगी रिजर्व पोलिंग पार्टियां
एमएलसी चुनाव के लिए 29 बूथ बनाए गए हैं। इतनी की पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। छह पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है। इनमें तीन कन्नौज व तीन छिबरामऊ में रहेंगी।
पर्यवेक्षक करेंगे भ्रमण
एमएलसी चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों को भी लगाया गया है। स्नातक में केके आर नायक व शिक्षक में मीना शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पर्यवेक्षक चुनाव के दौरान केंद्रों का निरीक्षण कर हकीकत परखेंगे।
सुबह आठ बजे शुरू होगा मतदान
सहायक निर्वाचन अधिकारी विनीत कटियार ने बताया कि सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा। यह शाम पांच बजे तक चलेगा। मतदान शुरू होने से पहले खाली मतपेटिका प्रत्याशी या उनके अधिकृत समर्थकों को दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें