फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: प्रेमी के साथ रहने की जिद पर दो घंटे तक थाने में डटी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से परेशान होकर कथित प्रेमी गांव छोड़कर बाहर चला गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तालग्राम। दो बच्चों की मां और उसके कथित प्रेमी का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को महिला फिर से थाने पहुंच गई और प्रेमी के साथ रहने की मांग को लेकर तहरीर दी। करीब दो घंटे तक वह थाने में डटी रही। उधर महिला की लगातार हरकतों से परेशान कथित प्रेमी गांव छोड़कर दूसरे शहर चला गया है।
सौरिख क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला कुछ दिनों पूर्व पति का घर छोड़कर कथित प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई थी। परिजनों की मौजूदगी में दंपती के बीच समझौता हो गया था और महिला पति के साथ चली गई थी। इसके कुछ दिन बाद विवाद फिर बढ़ा। महिला कथित प्रेमी के घर के बाहर पहुंची और जहर खा लिया। पुलिस ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इलाज के बाद महिला मायके पक्ष के साथ अंबेडकरनगर चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब दो बजे महिला एक बार फिर तालग्राम थाने पहुंची। उसने तहरीर में आरोप लगाया कि कथित प्रेमी के साथ वह चार साल से रह रही है और उसके साथ कई गंभीर घटनाएं हुई हैं। वह अब उसी के साथ रहना चाहती है। महिला की जिद के चलते पुलिस कर्मी करीब दो घंटे तक उसे समझाते रहे। महिला की लगातार हरकतों और घर-परिवार में हो रहे विवाद से परेशान होकर कथित प्रेमी गांव छोड़कर बाहर चला गया है। प्रभारी निरीक्षक रंजना पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर ले ली गई है। जांच के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें