फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच के लिए निकली किशोरी से दुष्कर्म, मां ने तहरीर देकर गांव के युवक पर लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। शौच के लिए खेतों की ओर निकली किशोरी को युवक ने दबोच लिया। उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार को इलाके के एक गांव की महिला कोतवाली पहुंची। यहां पुलिस को बताया कि मंगलवार रात नौ बजे बेटी शौच के लिए गांव के बाहर खेतों की ओर गई थी। उसी समय गांव का युवक पहुंच गया। उसने बेटी को मक्का के खेत में घसीटकर दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद बेटी घर पहुंची। उसने जानकारी दी। शिकायत करने आरोपी के घर जाने पर उसके भाइयों और चाचा ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। खेत पर फसल काट रहे पति ने रात को ही मामले की सूचना पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
इस संबंध में सीओ शिव कुमार थापा का कहना है कि कोतवाल के मुताबिक महिला के आरोप झूठे हैं। नल पर पानी भरने को लेकर मारपीट का मामला है। प्रधानी के चुनाव की रंजिश के चलते मामले को हवा दी जा रही है। छानबीन के बाद आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें