फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दो पक्षों में चले धारदार हथियार, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। जमीन के विवाद लेकर शुक्रवार को दो पक्ष आमने सामने आ गए। गाली गलौज के बाद धारदार हथियार व लाठी डंडे चलने से दोनों पक्षों से दंपती समेत छह लोग घायल हो हुए। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा है।
विज्ञापन


ग्रामसभा लडैता के मजरा मोहन नगला निवासी पुष्पा कोरी ने बताया कि उनके घर के गंदे पानी की निकासी के लिए एक निजी नाली बनी है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग जबरन नाली से अपने घर का पानी निकालते हैं। विरोध करने पर सुबह साढ़े नौ बजे दोनों पक्ष के लोग हाथों में हंसिया, लोहे की सरिया और लाठी-डंडे लेकर उनके घर पर चढ़ आए। गालियां देते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पति श्यामू, बेटे सुधांशु व परिवार के धीरज बचाव करने आए, तो उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया।
वहीं दूसरे पक्ष के अनिल ने बताया कि उनकी जमीन खाली पड़ी है जिस पर धीरज अपनी भैंस बांधते हैं। जमीन को खाली करने की बात कहने पर धीरज ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। इन लोगों ने उसके अलावा पिता रामबाबू व राजीव को मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें