गिहार कॉलोनी में लहन नष्ट करती पुलिस।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। आबकारी विभाग और पुलिस ने मंगलवार को गिहार बस्ती में छापा मारकर तीस लीटर शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। सैकड़ों लीटर लहन भी नष्ट कराया गया। आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
आबकारी निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम के गिहार बस्ती पहुंचने पर अवैध शराब का काम करने वाले भागने लगे। पुलिस ने मोहल्ला गनेश चौधरी निवासी छोटू गिहार पुत्र विश्वनाथ गिहार, कांशीराम कॉलोनी निवासी राहुल सैनी पुत्र होरीलाल व गिहार बस्ती निवासी ज्ञान सिंह उर्फ ज्ञानू पुत्र नंटे गिहार पकड़ लिया। इनके पास से तीस लीटर अवैध शराब बरामद की गई।
पुलिस व आबकारी अधिकारियों ने लहन भी नष्ट कराया। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र मिश्रा ने बताया तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।