फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण को लेकर दो पक्ष भिड़े, छह घायल

विज्ञापन
मेडिकल कालेज में भर्ती घायल - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा। इंदरगढ़ थाने के लाख गांव में मंगलवार को सड़क निर्माण को लेकर दो पक्ष में मारपीट हो गई। छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

लाख गांव में ग्राम सभा की ओर से सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क के पास बाल गोविंद और संतोष कुमार की जमीन है। दोनों एक दूसरे की जमीन पर बढ़ाकर सड़क निर्माण की बात कह रहे थे।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच गाली-गलौज होने लगी। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग लाठियां लेकर पहुंच गए और देखते ही देखते संघर्ष शुरू हो गया। इसमें संतोष कुमार, पत्नी किरनदेवी और दूसरे पक्ष से बाल गोविंद, बेटा पुनीत कुमार, बहू कुमकुम और बेटी सुधा देवी घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। थाना प्रभारी विमलेश कुमार ने बताया कि रास्ता निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें