फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेका हटवाने के लिए प्रदर्शन, महिलाएं बोलीं, शराबी महिलाओं और छात्राओं से करते छेड़खानी

विज्ञापन
शराब ठेका हटवाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। इंदरगढ़ में देसी शराब ठेका हटवाने के लिए महिलाएं कलक्ट्रेट पहुंचीं। यहां धरना-प्रदर्शन कर ठेके को हटवाने की मांग की। बाद में डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की प्रदेश उपाध्यक्ष धनदेवी कनौजिया के नेतृत्व में महिलाएं कलक्ट्रेट पहुंचीं। यहां धरना-प्रदर्शन कर देसी शराब ठेके को हटवाने की मांग की। धनदेवी कनौजिया ने कहा कि इंदरगढ़ तिराहे पर देसी शराब का ठेका है। यहां शराबी नशे में महिलाओं और छात्राओं से छेड़खानी करतेे हैं। बताया कि एक महिला के पति बाहर रहते हैं। शराबी ने उससे अभद्रता की। इससे वह परेशान है। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत थाने में की गई। यहां से आबकारी अधिकारी से शिकायत करने की सलाह दी गई।
महिलाओं ने आबकारी विभाग में शिकायत की तो डांट कर भगा दिया गया। इससे महिलाओं में आक्रोश बढ़ गया। बाद में डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। इस मौके पर जिला मंत्री सुनीता कनौजिया, पुष्पा राजपूत, सरोजनी देवी, सुमन, नीलम, विनीता समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें