सौरिख। इलाके के रूर में शराब के नशे में धुत युवक ने देर रात ब्लेड से हाथ की नस व गला काट लिया। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने परिजनों की मदद से युवक को सीएचसी भिजवाया। यहां से चिकित्सकों ने तिर्वा रेफर कर दिया।
रूर निवासी विवेककांत पुत्र गिरजाशंकर ने मंगलवार की देर रात शराब के नशे में ब्लेड से हाथ की नस और गला काट लिया। इसके बाद हंगामा शुरू कर दिया। युवक के हाथ व गले से खून बहता देख परिजन घबरा गए। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत से ग्रामीणों की मदद से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां खून बंद न होने से चिकित्सकों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया।
भाई सुबोध ने बताया कि विवेककांत के शराब का आदी होने से पूरा परिवार उससे परेशान रहता है। नशे के चलते उसकी पत्नी कई साल पहले दो बच्चों को लेकर चली गई। विवेककांत की दो बार केंद्रीय पुलिस फोर्स में नौकरी लगी। वह भाग आया। शराब के नशे में आए दिन इसी तरह की हरकतें करता है।