विशुनगढ़। क्षेत्र के गांव नगला डांढे के शहीद हरिओम लोधी के सम्मान में कस्बे के युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। युवाओं ने जब तक सूरज चांद रहेगा, हरिओम तेरा नाम रहेगा के उद्घोष से शहीद को नमन किया।
मंगलवार को भाजपा नेता रामबख्श सिंह लोधी के नेतृत्व में कस्बे के युवक रामलीला मैदान में इकट्ठे हुए। युवाओं का हुजूम हाथों में तिरंगा लिए कस्बे में भ्रमण के लिए निकल पड़ा। सबसे आगे दो युवक हाथों में शहीद हरिओम लोधी की तस्वीर लेकर चल रहे थे। युवकों ने जब तक सूरज चांद रहेगा, हरिओम तेरा नाम रहेगा, शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यहीं बाकी निशां होगा के उद्घोषों से कस्बे को गुंजायमान कर दिया।
तिरंगा यात्रा में रजत लोधी, विपिन, सलमान हुसैन, अकबर हुसैन, अमित वाल्मीकि, ऋषभ चक, विवेकानंद कमल, प्रमोद जाटव सहित कई युवा मौजूद रहे।