फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ से होगा छिबरामऊ शहर का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में शहर के विकास का खाका तैयार किया गया। दो करोड़ रुपये के प्रस्ताव हुए। होली तक पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए आम सहमति बनी।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर पालिका सभागार में चेयरमैन राजीव दुबे की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। नगर की समस्याओं पर चर्चा की गई। गर्मी के मौसम में पेयजल की किल्लत को देखते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने के बारे में कार्ययोजना तैयार की गई। सभासदों की सहमति से नगर में सौ हैंडपंप लगवाने का प्रस्ताव किया गया। इसके लिए जल निगम को पत्र भेजा जाएगा। होली से पहले शहर के कई स्थानों पर 10 वाटर कूलर लगाए जाएंगे। इसके अलावा टूटी पाइप लाइनों को दुरुस्त कराने का भी प्रस्ताव पास हुआ।
गंगेश्वरनाथ मंदिर तक फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा। इसके किनारे बने नाले पर पटिया डलवाई जाएगी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इस नाले को पैदल पथ के रूप में प्रयोग किया जाएगा। इसके साथ नगर के सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की टूटी नालियों, सड़कों व नई सड़कों की मरम्मत का प्रस्ताव पेश किया। चेयरमैन राजीव दुबे ने सभासदों के सभी प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करवाए जाने की बात कहकर प्रस्ताव पर मुहर लगवाई।
विज्ञापन

गोविंदनगर वार्ड के सभासद सुशील पांडेय ने मां कालिका देवी मंदिर से अस्पताल रोड चौराहे तक जाने वाली सड़क व क्षतिग्रस्त पाइप लाइन बदलवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी की बर्बादी हो रही है। वहीं मोहल्लेवासी एक-एक बूंद पानी को मोहताज हैं। उन्होंने पाइप लाइन की मरम्मत के साथ ही मां कालिका देवी मंदिर से अस्पताल रोड चौराहे तक सीसी सड़क को दोबारा बनवाए जाने की मांग की।
नगर पालिका परिषद में सभासद रानू कुरैशी ने चेयरमैन राजीव दुबे व अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार केसरवानी का पुतला फूंकने की योजना बनाई थी। परिसर में पुतला फूंके जाने की भनक लगते की पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। रानू कुरैशी से पूछताछ की गई। पुलिस की सक्रियता से रानू कुरैशी के मंसूबे पूरे नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें