छिबरामऊ(कन्नौज)। नौका हादसे में शहीद हुए क्षेत्र के लाड़ले बेटे हरिओम लोधी के सम्मान में लोक भारती विद्या मंदिर इंटर कालेज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा। शहीद की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
गुरुवार को लोधी क्षत्रिय उत्थान समिति, वरिष्ठ नागरिक समिति, पूर्व सैनिक संगठन, पुलिस विभाग, राजनीतिक क्षेत्र एवं ओम फाउंडेशन के कार्यकर्ता लोक भारती विद्या मंदिर इंटर कालेज में इकट्ठे हुए। दो मिनट का मौन रख शहीद हरिओम लोधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर पूर्व सांसद डॉ. रामबख्श सिंह वर्मा ने कहा कि युवाओं में देश के लिए मर मिटने का जज्बा कम नहीं है। यह क्षेत्र के लाल हरिओम लोधी ने साबित कर दिया।
शहीद हरिओम लोधी के पिता रामबहादुर उर्फ दामोदर लोधी, रामचंद्र वर्मा, श्रीपाल वर्मा, रामप्रकाश सराफ, लज्जाराम वर्मा, रामसेवक वर्मा, भारत सिंह वर्मा, हरिओम तिवारी, बालस्टर सिंह यादव, रामप्रकाश शाक्य, विक्रमादित्य, हाकिम सिंह, मंशाराम, इंस्पेक्टर सिंह, नंदकिशोर, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा योगेंद्र सिंह भदौरिया, ओम शर्मा, अनिकेत वर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।