फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में गोवंशों के इंतजाम पूरे, देहात में लापरवाही

विज्ञापन
गोशाला में सर्दी से कांपते गोवंश। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जिला प्रशासन की सख्ती के बाद शहरी क्षेत्रों की गोशालाओं में गोवंशों को सर्दी से बचाने के इंतजाम कर लिए गए हैं। वहीं ग्रामीण इलाकों की गोशालाओं में सुधार नहीं दिख रहा है। इसकी वजह से कड़ाके की सर्दी में गोवंशों को ठिठुरना पड़ रहा है। कई गोवंश बीमार हैं।
विज्ञापन

सदर तहसील की अस्थायी गोशाला में 75 गोवंश रखे गए हैं। यहां एक भी गोवंश को बोरा नहीं पहनाया गया है। भीषण सर्दी में इन्हें ठिठुरना पड़ रहा है। सर्दी की वजह से तीन गोवंश बीमार हैं। पैंदाबाद की गोशाला में 54 गोवंशों की देखभाल की जा रही है। इन गोवंशों को सर्दी से बचाने के लिए तिरपाल आदि की व्यवस्था की गई है। बोरा न डालने से गोवंश ठिठुर रहे हैं। यहां पांच गोवंश बीमार हैं। यहीं हाल मेहंदी व नेरा की गोशाला का है।
डीएम रवींद्र कुमार ने दो दिन पहले सदर तहसील क्षेत्र की नेरा व मेहंदीपुर घाट स्थित गोशाला का निरीक्षण किया था। उन्होंने गोवंशों को सर्दी में ठिठुरते देख फटे व पुराने बोरे पहनाने के आदेश दिए थे। इन बोरों का इंतजाम करने के लिए क्षेत्रीय कोटेदार को निर्देशित किया गया था। डीएम के आदेश के बाद भी सभी गोशालाओं में गोवंशों को बोरे पहनाने के इंतजाम शुरू नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

11 गोवंश ठिठुरते मिले, नोडल अधिकारी ने लगाई फटकार
टिकरी कलसान की गोशाला में 37 गोवंश हैं। इनके लिए टिन शेड व तिरपाल की व्यवस्था की गई है। नोडल अधिकारी डॉ. विकराल सिंह ने गोशाला का औचक निरीक्षण किया। यहां 37 में 27 गोवंश बोरा पहने मिले। 11 पशु कड़ाके की ठंड में ठिठुरते रहे। नोडल अधिकारी ने केयर टेयर प्रदीप, रामगोपाल को फटकार लगा दी। प्रधान राम किशोर को बाकी गोवंशों को बोरे पहनाने के निर्देश दिए। रोहली हाट बाजार गोशाला में 30 गोवंश मिले। यहां एक भी गोवंश को बोरा न पहनाए जाने पर हिदायत दी। दोबारा निरीक्षण में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। सभी गोवंशों का पशु चिकित्सक ने स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन

तिर्वा नगर पंचायत में बेहतर इंतजाम
नगर पंचायत तिर्वा की अस्थायी गोशाला में 140 गोवंशों की देखरेख की जा रही है। गोवंशों को तिरपाल में रखा गया है। आग जलाकर सर्दी से बचाव किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें