फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर प्रभारी डीपीओ से स्पष्टीकरण, लिपिक को फटकार

विज्ञापन
डीपीओ कार्यालय में निरीक्षण के दौरान रजिस्टर देखते जिलाधिकारी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। डीएम ने लगातार मिल रहीं शिकायतों को लेकर सोमवार को डीपीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। यहां पोषाहार वितरण में लापरवाही व आंगनबाड़ी केंद्रों का हस्तांतरण न होने पर नाराजगी जताई। लिपिक को फटकार लगा दी। सीडीओ को प्रभारी डीपीओ से स्पष्टीकरण तलब करने के आदेश दिए हैं। एक सप्ताह में सुधार न होने पर आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण करने वाली कार्यदायी संस्था व ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीएम रवींद्र कुमार ने दोपहर में जिला कार्यक्रम विभाग के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। इसमें अफसरों व कर्मचारियों के पहले नाम लिखने पर आपत्ति जताई। सभी को पूरे हस्ताक्षर करने के आदेश दिए। इससे कि कोई गड़बड़ी न कर सके। इसके बाद उन्होंने पोषाहार वितरण की जानकारी ली। उठान की बाबत पूछने पर लिपिक सही जवाब नहीं दे सके। उन्होेंने कहा कि पोषाहार का समय से वितरण किया जाए। पोषाहार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर न उतार कर केंद्रों पर उतरवाया जाए। इससे सभी बच्चों व धात्री महिलाओं को पोषाहार का वितरण किया जा सके। उन्होंने कहा कि कई आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति सही नहीं है। इसमें सुधार की जरूरत है। उन्होंने प्रभारी डीपीओ नीलम कटियार समेत सभी सीडीपीओ को हर रोज आंगनबाड़ी केंद्रों के औचक निरीक्षण के आदेश दिए।
डीएम ने पिछले कई सालों में बनाए गए 177 आंगनबाड़ी केंद्रों में 84 का हस्तांतरण न होने पर लिपिक पीसी पांडेय को फटकार लगा दी। सभी केंद्रों के एक सप्ताह में हस्तांतरण की कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए। ऐसा न करने पर कार्यदाई संस्था व ठेकेदार पर रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए। वहीं, डीपीओ कार्यालय में अवस्थाओं पर सीडीओ को प्रभारी डीपीओ से स्पष्टीकरण तलब करने के लिए कहा। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी एनबी सविता, जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र मिश्रा समेत कई अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें