अमित शाह के दोबारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।
रविवार
को भाजपा के पूर्व विधायक बनवारी लाल की अगुवाई में वैैभव विक्की मिश्रा
के प्रतिष्ठान पर अनिल गुप्ता, शैलेंद्र मिश्रा, धर्मेंद्र वर्मा, तरुण
चंद्रा, सौरभ मिश्रा, दीपू ठाकुर, प्रशांत त्रिपाठी, गौरव कटियार, छन्नूलाल
कश्यप आदि ने मिठाई बांटी और भरोसा जताया कि वर्ष 17 विस चुनाव में भाजपा
की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे के नेतृत्व
में उमाकांत मिश्रा, नीरज मेहरोत्रा, रामनरेश वर्मा, वीरेंद्र राजपूत,
वीरेंद्र सिंह, भानु प्रताप सिंह, अंकुर वर्मा, पुष्कर मिश्रा, रामशंकर
मिश्रा, धर्मेंद्र वर्मा, भाजपा विधि प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय प्रभारी
बृजेश शुक्ला आदि ने शाह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के फैसले को सराहा और
मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।