फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका ने युवक के घर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़(कन्नौज)। गांव में रहने वाले प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी प्रेमिका उसके घर पहुंच गई। यहां उसने परिजनों के सामने हंगामा किया। युवक के परिजनों की शिकायत पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। यहां युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

थाना इंदरगढ़ इलाके के एक गांव में क्षत्रिय परिवार की 20 वर्षीय युवती का करीब तीन साल से गांव के यादव परिवार के युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं। दोनों के परिजन इसके खिलाफ हैं। शुक्रवार रात युवती प्रेमी के घर पहुंच गई। वह शादी को लेकर हंगामा करने लगी। इससे गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवती को परिजनों ने समझाने का प्रयास किया, वह नहीं मानी। इससे युवक के परिजनों ने फोन कर पुलिस बुला ली।
पुलिस युवती और युवक को थाने ले आई। युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। युवक अभी भी हिरासत में है। थाना प्रभारी विमलेश कुमार ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें