कन्नौज। चौकी प्रभारी के सामने हंगामा करती महिला।
- फोटो : KANNAUJ
मानीमऊ(कन्नौज)। चौकी के सामने जीटी रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान महिला ने जमकर हंगामा किया। चौकी प्रभारी से हाथापाई कर वर्दी फाड़ दी। वीडियो बनाने पर दरोगा का मोबाइल छीन लिया। महिला सिपाहियों ने हंगामा कर रही महिला को शांत कराया। इसके बाद वह कार में सवार होकर गुरसहायगंज चली गई।
शनिवार सुबह दस बजे मानीमऊ चौकी प्रभारी गौरव चौधरी हमराहियों के साथ लॉकडाउन का पालन कराने के लिए वाहनों को रोककर पूछताछ कर रहे थे। इसी दौरान कानपुर की तरफ से ओमनी कार आई। इसे सिपाहियों ने रोक लिया। इसी दौरान कार में सवार गुरसहायगंज की महिला उतरकर पुलिसकर्मियों को गालियां देने लगी। चौकी प्रभारी ने विरोध किया तो वह उनसे हाथापाई करने लगी। वर्दी फाड़ दी। वीडियो बनाने के दौरान उनका मोबाइल छीन लिया। महिला के तेवर और हंगामा देखकर पुलिस टीम चौकी के अंदर आ गई। इसके बाद भी महिला हंगामा करती रही। महिला सिपाहियों ने उसे शांत कराया। इसके बाद चौकी प्रभारी का मोबाइल लौटाकर वह कार में बैठकर रवाना हो गई।
चौकी प्रभारी ने बताया कि महिला का वीडियो बना लिया गया है। अधिकारियों के निर्देश पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल विकास राय ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।