फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी करने प्रेमी के घर पहुंच गई किशोरी, पुलिस चौकी में शाम तक शादी की जिद पर अड़ी रही

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। थाना इलाके की किशोरी देर रात गांव के प्रेमी युवक से शादी करने उसके घर पहुंच गई। मामला बढ़ता देख प्रेमी के परिवार वालों ने किशोरी को घर से निकाल दिया। युवक को कमरे में बंद कर दिया। इस पर किशोरी अकेले पुलिस चौकी पहुंच गई। गुरुवार शाम तक वह प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी रही। उसने माता-पिता के घर जाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

इलाके की 16 वर्षीय किशोरी का गांव के सजातीय युवक से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी किशोरी बुधवार रात प्रेमी के घर पहुंच गई। किशोरी के घर से लापता होने से परिजनों में खलबली मच गई। किशोरी के परिजनों ने आसपास तलाश किया। बाद में उसके प्रेमी युवक के घर पहुंचने की जानकारी हुई। वहीं प्रेमी युवक के परिवार वालों ने मामला बढ़ता देख किशोरी को घर से निकाल दिया। युवक को मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया। इस पर किशोरी अमोलर चौकी पहुंच गई।
पुलिस की सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। इन्होंने उसे समझाने का प्रयास किया। वह प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी रही। चौकी प्रभारी अमोलर आनंद पांडेय का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है। अभी किसी ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें