फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर गई किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर परिजनों को हुई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। पांच महीने पहले किशोरी से दुष्कर्म की जानकारी परिजनों को उसके गर्भवती होने पर हुई। परिजनों ने थाने में सूचना दी है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली इलाके के एक गांव की किशोरी चार जनवरी को खेत पर गई थी। यहां गांव के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पांच माह बाद किशोरी की तबियत बिगड़ गई। तब परिजनों को उसके गर्भवती होने की जानकारी हुई। इसके बाद किशोरी ने परिजनों को दुष्कर्म की जानकारी दी।
परिजन किशोरी को कोतवाली ले आए। पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल कालेज के गायनी वार्ड में भर्ती कराया है। कोतवाल शैलेंद्र कुमार मिश्रा के मुताबिक तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें