फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दिन में भीषण गर्मी, शाम को आंधी और बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। इत्र नगरी में शनिवार को मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिले। सुबह से ही भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया पर शाम होते-होते अचानक मौसम में बदलाव ने तपिश से कुछ राहत दिलाई। देर शाम आंधी और बूंदाबांदी ने तापमान कम कर दिया।
विज्ञापन


दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। दोपहर होते-होते लू के थपेड़ों ने सड़कों पर सन्नाटा पसर दिया। अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। चिलचिलाती धूप के कारण लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए। हालांकि, शाम पांच बजे अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल लिया और देखते ही देखते तेज धूल भरी आंधी चलने लगी। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई जगहों पर पेड़ों की टहनियां टूट गईं और होर्डिंग्स गिर गए। इसके कुछ देर बाद हुई हल्की बूंदाबांदी ने वातावरण में ठंडक घोल दी।
मौसम में आए इस अचानक बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन


बादलों की लुकाछिपी के बीच 36 डिग्री पारा
कन्नौज में अधिकतम तापमान 36 डिग्री को पार कर गया। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर में कुछ देर के लिए बादलों की लुकाछिपी के बीच चली। जिससे मौसम में हल्की नमी महसूस रही। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में और उछाल आएगा। अभी एक दो दिन बारिश के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें