फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: डेंगू के सात नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सर्दी की शुरुआत होते ही डेंगू के मच्छरों में कमी आने लगती है पर इस बार ऐसा नहीं हो रहा है। लोग मच्छरों के डंक के शिकार होकर डेंगू से पीड़ित हो रहे हैं। शनिवार को सात और डेंगू से पीड़ित मिले। अब जिले में डेंगू मरीजाें की संख्या 199 पहुंच गई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए आंकड़ों में सात लोगों के डेंगू से पीड़ित मिलने की जानकारी दी। इनमें से 154 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 28 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें 10 सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं और चार जिले के बाहर अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं और 14 मरीजों का घर पर ही इलाज चल रहा है। 17 डेंगू पीड़ित ऐसे हैं, जिन्हें स्वास्थ्य महकमा खोज नहीं पा रहा है। सीएमओ डॉ. स्वदेश गुप्ता ने बताया कि जहां पर भी डेंगू से पीड़ित मरीज मिल रहे हैं, स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां पहुंचकर इंडोर और आउटडोर स्प्रे करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें