तालग्राम। अलग-अलग गांवों में मारपीट के मामलों में 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
चौखटा गांव निवासी आकाश ने बताया कि मामूली बात को लेकर 19 नवंबर को गांव के रामजी और श्याम सिंह गालीगलौज करने लगे। विरोध किया तो लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। अब रिपोर्ट दर्ज कराई है। खजुरियन नगला निवासी नरेंद्र पुत्र अहिवरन ने बताया कि 14 नवंबर को गांव के सुरेंद्र सिंह पत्नी पिंकी देवी सखौली निवासी संजू व सुरेंद्र कलकत्तापुर्वा निवासी कमलेश और अशोक व दो तीन अज्ञात मारपीट करने लगे। बचाने आई पत्नी संगीता को भी पीटा। इसमें दो लोग घायल हो गए। गुलरिया गांव निवासी बृजभान ने भाई हरिभान, पत्नी गीता और पुत्री अर्चना पर बेटी गुनगुन से मारपीट करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया का कहना है कि तीन मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।