ब्लाक क्षेत्र के रोजगार सेवकों ने सोमवार को
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी केबी शुक्ला को सौंपा
गया। इसमें मुख्यमंत्री से रोजगार सेवकों को नियमित कर्मचारी घोषित करने की
मांग की गई है।
ज्ञापन में ब्लाक जलालाबाद अध्यक्ष अनवर हुसैन, अंजू
देवी, जय प्रकाश, अमित कनौजिया, महेंद्र सिंह यादव, चंद्र शेखर, सुशांत
कटियार, पूजा शर्मा, राधिका कटियार, संध्या पाल, निर्मल कुमार, राजीव कुमार
आदि ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने
वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में रोजगार सेवकों को नियमित कर्मचारी बनाने
का वादा किया था।
इसके लिए नवंबर 2014 में प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में सीएम से
मुलाकात की थी। उस दौरान इसके लिए सैद्धांतिक सहमति भी दी गई थी लेकिन कई
साल बीतने के बावजूद कुछ नहीं हुआ। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि मांगें
न मानी गईं तो 29 जनवरी को सभी जिला मुख्यालयों व 8 फरवरी को लखनऊ में
आंदोलन किया जाएगा।