फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेर पर सवार होकर आईं शेरावाली मां

Tue, 13 Oct 2015 11:44 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को शेर पर सवार होकर मां दुर्गा आईं और कई दुर्गा उत्सव पंडालों में मंत्रोच्चारण और पूजा पाठ के बीच विराजमान हुईं। पूरे दिन मंदिरों में लोग देवी दर्शन के लिए पहुंचे। मां के सामने मत्था टेका और बुराइयों से बचने और अच्छाई के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। घर-परिवार व समाज के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


पकड़ियानाथ मंदिर मकरंदनगर में संजय मेहरोत्रा, यजमान विनोद सैनी, चंद्रकुमारी शुक्ला, शैलजा दुबे, अनुराधा मिश्रा, माया मिश्रा, सियादुलारी, पुष्पा दुबे आदि ने मां की आराधना की। दोपहर बाद यहां से हाथों में कलश यात्रा लिए महिलाएं व पुरुष गाजेबाजे के साथ दुर्गा उत्सव पंडाल स्थल के लिए रवाना हुए।

शोभायात्रा में अमित मिश्रा, आदित्य मिश्रा, अनिल द्विवेदी, जवाहर सैनी, प्रवनेंद्र, रामू शुक्ला, अंतिम अग्निहोत्री आदि थे। मकरंदनगर-कन्नौज रोड पर विनोद दीक्षित सीएचसी के सामने दुर्गा पंडाल में आचार्य त्रिगुणेश अग्निहोत्री शिवांक की अगुवाई में मूर्ति स्थापना कराई गई।
विज्ञापन


इस मौके पर अंतिम अग्निहोत्री, संजय दुबे, वृजेश दुबे, पुनीत पांडे आदि ने पूजा की। इसके बाद में दुर्गा के अलावा कई स्वरूपों की मूर्ति की स्थापना हुई। महोत्सव पंडाल में गणेश जी, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, हनुमानजी, शंकरजी, भैरव जी, कूष्मांडा, चंद्रघंटा, ब्रह्मचारिणी, शैलपुत्री, विष्णुजी व बांके बिहारी की भव्य मूर्ति भक्तों के दर्शनार्थ सजाई गई हैँ।

पठकाना मोहल्ला स्थित नगर कोटि मंदिर में पहली बार आयोजित महोत्सव के तहत मां दुर्गा की आदमकद प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां आचार्य कौशल त्रिपाठी ने मां दुर्गा, गणेश, सावित्री, कार्तिकेय मूर्ति स्थापना व पोथी पूजा कराई। इसके बाद महिलाओं व पुरुषों ने जयकारे के बीच कलश यात्रा निकाली।

इस दौरान समिति के अध्यक्ष अरविंद, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सैनी, राकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष संजय अग्निहोत्री, मोहन अग्निहोत्री, पिंकू तिवारी, धर्मेंद्र, कमल तिवारी, सौरभ तिवारी, आजाद दीक्षित, दीपू शर्मा आदि मौजूद थे। मोहल्ला सफदरगंज में आचार्य भीमसेन द्विवेदी ने तृतीय दुर्गा उत्सव के दौरान पोथी पूजन कराई।

इस दौरान भक्तों ने गाजेबाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। इस मौके पर महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष शिवनंदन यादव, महामंत्री प्रेमनारायन वर्मा, कोषाध्यक्ष रमेश ठाकुर, उपाध्यक्ष शिवशंकर राठौर, मंत्री दिनेश कश्यप, रूपलाल वर्मा, मनोज राठौर, अनिल राठौर मौजूद रहे। यहां आचार्य कृष्ण मुरारी पांडेय बुधवार से भागवत कथा सुनाएंगे।

वहीं मोहल्ला फर्श में दुर्गा उत्सव शुरू हुआ। पंडाल में मां दुर्गा के अलावा देवी के कई स्वरूपों की प्रतिमाएं स्थापित हुई हैं। अमरनाथ मिश्रा ने विधिविधान से पूजन संपन्न कराया। अध्यक्ष दिनेश यादव, संरक्षक रंजन टंडन, पुष्पेंद्र दुबे, बृज किशोर, विजय शंखवार, विकास मेहरोत्रा, कमल मेहरोत्रा आदि ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें