फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताड़का वध होते गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

Tue, 13 Oct 2015 11:42 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला मैदान में मंगलवार को पुष्प वाटिका का प्रसंग था। इस दौरान ताड़का का वध होते ही जय श्रीराम के जयकारे गूंजने लगे। तालग्राम तिराहे के पास से दोपहर बाद दो रथों पर सवार प्रभु राम, लक्ष्मण, विश्वामित्र, गुरु वशिष्ठ, राजा दशरथ और ताड़का रामलीला मैदान को रवाना हुए।
विज्ञापन


रामलीला कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ललू, महामंत्री मनोज दुबे, व्यवस्थापक प्रेममुरारी दुबे, चंद्रहास कुशवाह आदि ने स्वरूपों की आरती कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। व्यास सुभाषचंद्र अग्निहोत्री के रामायण पाठ और बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा मुख्य मार्ग से होकर विशुनगढ़ रोड स्थित रामलीला मैदान पहुंची।

यहां राम विवाह से पहले पुष्प वाटिका का मंचन किया गया। प्रभु राम के स्वरूप में राजमणि दुबे, लक्ष्मण बने श्याममोहन दुबे, दशरथ के स्वरूप में अखिलेश, महर्षि विश्वामित्र बने नीरज पांडेय, ऋषि वशिष्ठ बने आशीष और ताड़का बने विकास उर्फ टोनी का अभिनय सभी ने सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें