फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे भेज लुभा रहे वोटरों को

Fri, 16 Oct 2015 12:36 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार हर हथकंडे आजमा रहे हैं। वोटरों को लुभाने के नए-नए तरीके के तहत कई उम्मीदवारों ने राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना का भी इस्तेमाल करने लगे हैं।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ रहे वार्ड 24 के कुछ उम्मीदवारों ने राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत कार्यदायी संस्था के ठेकेदारों से सेटिंग किया है। इसके बाद वे गांव में जाते हैं और विद्युतीकरण की समस्या पर लोगों को अपने पाले में करने के लिए मौके पर से ही ठेकेदार को फोन मिलाते हैं।

इसके बाद पूर्व में हुई सेटिंग के अनुसार कुछ देर बाद ही ठेकेदार ट्रैक्टर पर लादकर खंभे भिजवा देते हैं। ऐसा करके उम्मीदवार वोटरों के बीच अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हो रहे हैं। वे खंभे डलवाने के बाद आश्वासन दे रहे कि चुनाव जीतने के बाद  विद्युतीकरण पूर्ण करा देंगे।
विज्ञापन


उमर्दा ब्लाक क्षेत्र के बेलामऊ सरैंया के मजरा नेनेपुर, मंसुखपुरवा, रतनापुर, चंदुआ, कुंडुवाुपर समेत कई गांवों में विद्युतीकरण के लिए एसे खंभे पहुंचाए जा चुके हैं। वार्ड 24 से ही जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ रहे सपा नेता अवधेश यादव ने कहा कि ऐसा करना आचार संहिता का उल्लंघन है।

बिजली के खंभे राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत ठेकेदारों की सेटिंग से कई प्रत्याशी पहुंचा रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से इस मामले की जांच कराकर विद्युतीकरण के लिए पहले से ही चल रही योजना की आड़ लेकर वोटरों को लुभाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने ऐसे ठेकेदारों को भी चिह्नित करके आचार संहिता उल्लंघन के तहत दंडित करने की मांग की है, जो उम्मीदवारों की शह पर लोगों को गुमराह करने में योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें