फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिहार बस्ती में फिर छापा, 20 लीटर शराब बरामद

Fri, 16 Oct 2015 12:34 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव को देखते हुए डीएम के निर्देश पर आबकारी टीम नेकुतलूपुर में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान झाड़ियों में मिली कच्ची शराब व लहन को मौके पर नष्ट किया गया।
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी डीसी कटियार की अगुवाई में आबकारी निरीक्षक महेंद्र कौशल, पीके सोनकर ने मोहल्ला कुतलूपुर गिहार बस्ती में छापा मारा। इस दौरान घरों के अंदर आबकारी टीम को कुछ भी नहीं मिला, पर जब टीम घरों के पीछे झाड़ियों व नाले के पास स्थित झाड़ियों में खोजबीन की तो लहन का जखीरा बरामद हुआ।

करीब 645 किलो लहन प्लास्टिक डब्बों में भरा बरामद हुआ। इसके अलावा 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। टीम ने लहन को मौके पर ही नष्ट कर डिब्बों को फोड़ डाला। इसी तरह स्वाट टीम प्रभारी दिनेश यादव व सर्विलांस टीम प्रभारी तारिक खां ने तालग्राम क्षेत्र के गांव अलमापुर में छापामारकर भारी मात्रा में लहन बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें