फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में रुपये बंटे तो पुलिस को दें सूचना

Sat, 08 Aug 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एसपी ने शनिवार शाम इंदरगढ़ थाने में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सुझाव मांगे। कहा कि चुनाव के दौरान कहीं शराब व पैसेे बांटने की जानकारी मिले तो तत्काल उनके मोबाइल नंबर पर सूचना दें।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने ग्रामीणों से कहा कि थाने आने में उन्हें डरने की कोई जरूरत नहीं है। फिर भी यदि कोई ग्रामीण अपनी शिकायत लेकर थाने नहीं आना चाहता है तो एक नंबर भरोसे का 0512-2370512 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। इस पर काल करने पर कोई पैसा नहीं लगता है। उन्होंने कहा कि बैंक में पैसा निकालने व जमा कराने के दौरान किसी अजनबी पर भरोसा न करें।

किसी को भी अपने एटीएम का पिन नंबर न बताएं। बैंकों में संदिग्ध लोग नजर आएं तो तत्काल पुलिस को मोबाइल पर सूचित करें। इस दौरान एसपी से क्षेत्र के कई स्कूली बच्चे भी मिले। इस पर उन्होंने मौजूद अभिभावकों से कहा कि बच्चों को स्कूल भेजते समय उनकी डायरी में अभिभावक का नाम, पता व मोबाइल नंबर जरूर दर्ज कराएं। चौपाल के दौरान कई ग्रामीणों ने एसपी को अपनी शिकायत व सुझाव दिए।
विज्ञापन


प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल भी चौपाल में पहुंचे। उन्होंने भी कई सुझाव एसपी के समक्ष रखे। चौपाल में ग्रामप्रधान पूराराय तब्बू त्रिपाठी, बहोसी प्रधान जगदीश सिंह यादव, उमर्दा प्रधान रामनरेश यादव, जनवादी महिला समिति की प्रांतीय उपाध्यक्ष डा. धनदेवी कनौजिया, पल्लन गुप्ता, डेविड पटेल, आदेश पटेल, इंद्रेश यादव ने भी पंचायती चुनाव को लेकर सुझाव रखे। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र पाल सिंह, इंदरगढ़ थानाध्यक्ष आरपी पांडेय, तिर्वा कोतवाल बीएल यादव, ठठिया थानाध्यक्ष एसके व्यास मौजूद रहे। इस दौरान आए कई बच्चों को एसपी की तरफ से टाफियां व बिस्कुट वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें