पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जिले की पुलिस ने
दर्जनों प्वाइंटों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई दर्जन वाहनों के
चालान काटे गए, वहीं कई वाहनों को कागजात न होने के कारण सीज कर दिया गया।
यही नहीं एसपी ने खुद प्वाइंटों पर पहुंचकर चेकिंग अभियान की हकीकत जांची।
मिली
जानकारी के अनुसार, शनिवार को पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने निर्देश
जारी किए कि जिले भर के थाना व कोतवाली प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों के
प्वाइंट चिह्नित कर वाहन चेकिंग अभियान चलाएं। इस दौरान बुजुर्गों और
महिलाओं को बेवजह परेशान न करें।
निर्देश दिए कि चेकिंग अभियान में बिना
नंबर के वाहन और तीन सवारी लेकर चलने वाले वाहनों के अलावा बिना कागजात के
चलने वाले वाहनों का चालान करें। चेकिंग में संदिग्धों की तलाशी भी लें। यह
अभियान 11 बजे से तीन बजे तक चलाया जाए।
निर्देशों का पालन करते हुए
कन्नौज सदर कोतवाली पुलिस ने 12 प्वाइंटों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस
दौरान 15 वाहनों के चालान किए गए, वहीं एक वाहन सीज किया। इसी तरह तिर्वा
कोतवाली पुलिस ने छह प्वाइंटों पर चेकिंग अभियान चलाया। 12 वाहनों के चालान
किए।
दो वाहन कागजात न होने के कारण सीज किए गए। इसी तरह इंदरगढ़ थाना
पुलिस ने आठ प्वाइंटों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 17 वाहनों के
चालान किए गए। इस दौरान एक वाहन को सीज किया गया। इसी तरह ठठिया थाना पुलिस
ने भी आधा दर्जन स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया।