फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: भूलेख कक्ष में भीड़ देख बोले डीएम, एक और काउंटर खोलें

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। तहसील का औचक निरीक्षण के लिए निकले डीएम ने न्यायालय समेत भूलेख कार्यालय पहुंचे। डीएम ने आम जनता की शिकायत को गुणवत्तापूर्वक निस्तारित करने के निर्देश देते हुए प्रतिदिन न्यायालय में विचाराधीन मुकदमों के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शुक्रवार को तिर्वा तहसील पहुंचे डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने तहसील के एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार न्यायालय का औचक निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि शासन की मंशानुसार प्रतिदिन न्यायालय में विचाराधीन मुकदमों को सुना जाए। लंबे समय से चल रहे मुकदमों का समय पर अति शीघ्र निस्तारण किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने भूलेख कक्ष में जाकर निरीक्षण किया। वहां पर खतौनी लेने के लिए लगी लंबी लाइन को देखकर निर्देश दिए कि किसानों की हो रही भीड़ को देखकर एक काउंटर और खुलवाया जाए, जिससे किसानों को लाइन में खड़ा न होना पड़े। भूलेख कक्ष में डीएम ने गर्मी को देखते हुए एसी लगवाने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि हमेशा शिकायत मिलती कि शिकायत का समय पर निस्तारण नहीं होता है। इसके लिए सभी विभागों का निरीक्षण किया जा रहा है और निर्देश दिए जा रहे हैं कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण हो, जिससे शिकायतकर्ता संतुष्ट हो सके। इस दौरान एसडीएम अशोक कुमार, तहसीलदार अवनीश कुमार समेत तहसील कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें