फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। गुरसहायगंज से घर लौट रहे बाइक सवार किसान को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


चौकी सिकंदरपुर क्षेत्र के ग्राम जगतपुर नौली निवासी आनंद कुमार द्विवेदी खेतीबाड़ी करते थे। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम आनंद गुरसहायगंज के एक व्यापारी से मिलने गए थे। रात करीब 10 बजे वह घर लौट रहे थे। रास्ते में नेशनल हाईवे पर सराय प्रयाग के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी और मौके पाकर फरार हो गया। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन आनंद कुमार को सौ शैय्या अस्पताल लेकर आए। यहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। अस्पताल पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर पीएम की कार्रवाई के लिए शव को मोर्चरी में रखवा दिया। आनंद कुमार की मौत के पत्नी वीना द्विवेदी, बेटी प्रियमवदा तथा बेटे अगम द्विवेदी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें