फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर की धारा को बालू माफिया ने मोड़ा

Mon, 15 Feb 2016 11:56 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम राजपुर कर्ना में बन रहे संपर्क मार्ग के लिए नहर में जेसीबी लगाकर खनन किया जा रहा है, जिससे कि नहर का बहाव मंद पड़ रहा है। वहीं सड़क बनाने में भी गुणवत्ता का अभाव है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन


गांव को जोड़ने के लिए बनने वाले संपर्क मार्गों में बालू डालने के लिए इस समय नहर में खनन का काम जोरों पर चल रहा है। खनन के कारण नहर के पानी का बहाव कम होता जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जेसीबी लगाकर नहर से खनन किया जा रहा है। इसके अलावा संपर्क मार्ग भी मानक विहीन बनाया जा रहा है।

ग्राम प्रधान संतोष कुमार, राजेश प्रताप सिंह, गोलू यादव, सुखवीर यादव, रामसनेही, बृजेश राठौर, गजेंद्र सिंह, मुलायम सिंह, सुभाष चंद्र, कमलेश कठेरिया, बृजेश पाल आदि लोगों ने जिला प्रशासन से नहर में हो रहे अवैध खनन को रुकवाने और संपर्क मार्ग की गुणवत्ता जांचने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें