फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार पर वसूली का आरोप, प्रदर्शन

Mon, 15 Feb 2016 11:54 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव बीबीपुर के ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ वसूली का आरोप लगा प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि कोटेदार कार्ड बनवाने के नाम पर 500 रुपये से 1000 रुपए तक वसूली की जा रही है। आरोप है कि अनाज भी चहेतों को दिया जा रहा जो कार्डधारक भी नहीं है।
विज्ञापन


ग्रामीण रामऔतार, सुनीता, धनदेवी, ज्ञानवती, चमेली देवी, विवेकानंद ने बताया कि गांव का कोटा डीलर कार्ड बनवाने के लिए  500 से लेकर 1000 रुपये तक की वसूली कर रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कोटा डीलर अपने चहेतों को अनाज दे रहा है। हम लोगों को कार्ड न आने की बात कहकर टरका रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि वह कोटा डीलर पर कार्रवाई करके कार्डधारकों को अनाज दिलवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें