फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम मतदान वाले तहसीपुर में पहुंचा प्रशासन

विज्ञापन
फोटो-18- तहसीपुर गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जगरुक करते एडीएम गजेंद्र कुमार व अन्य। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। प्राथमिक विद्यालय तहसीपुर में शनिवार को मतदाताओं को जागरूक करते हुए एडीएम गजेंद्र कुमार ने कहा कि शत-प्रतिशत मतदान कराना हम सबकी जिम्मेदारी है। पहले यहां पचास प्रतिशत से भी कम मतदान हुआ था।
विज्ञापन

एडीएम ने मौजूद लोगों से पूछा कि यहां कम मतदान क्यों होता है। कुछ लोगों ने जागरुकता की कमी तो कुछ ने क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण न होने की बात कही। एडीएम ने सभी को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याएं दूर की जाएंगी। इस बार बढ़ चढ़ कर मतदान करने का संकल्प लोगों को दिलाया गया। इसी क्रम में जनपद में संचालित स्वीप कार्यक्रमों को बढ़ावा देने एवं मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए ब्लाक संसाधन केंद्र जलालाबाद में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मतदाता जागरुकता के लिए सेल्फी प्वाइंट का भी स्थान रखा गया। लोगों ने सेल्फी ली। स्वीप वतिविधियों में राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर कन्नौज में मानव श्रृंखला बनाया गया। शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय समधन में भी छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरुकता रैली निकाली। गोमती देवी गर्ल्स इंटर कालेज में क्विज प्रतियोगिता एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। अविका डिग्री कालेज में मानव श्रृंखला बनाकर सभी को एकता का महत्व समझाया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता भी हुई। इन कार्यक्रमों में उपजिलाधिकारी तिर्वा न्यायिक गरिमा सिंह, प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर विकल्प श्री सहित संबंधित विद्यालय के शिक्षक एवं प्राचार्य मौजूद रहे।
===============
प्रशिक्षित हुए मास्टर ट्रेनर
कन्नौज। मतदाता जागरुकता की इसी कड़ी में एडीएम गजेंद्र कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया। सभी 60 मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण के दौरान बिंदुवार विधानसभा निर्वाचन प्रक्रिया समझाई गई। इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के रूप में पूर्व प्रधानाचार्य एनसी टंडन, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कटियार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें