फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: एसडीएम ने सभासद प्रत्याशियों के साथ की बैठक

Sun, 30 Apr 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। नगर निकाय चुनाव को लेकर एसडीएम ने तहसील सभागार में सभासद प्रत्याशियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने सभी प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार से संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

तहसील सभागार में एसडीएम उमाकांत तिवारी ने नगर निकाय चुनाव को लेकर सभासद प्रत्याशियों के साथ बैठक में एप्रत्याशियों को हिदायत देते हुए कहा कि सभी प्रत्याशी चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश का पालन करते हुए ही प्रचार करें। बिना अनुमति के कोई प्रत्याशी चुनाव का प्रचार-प्रसार करते हुए पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। मतदाता के मकान पर बिना गृहस्वामी की अनुमति के बिना पोस्टर न लगाएं। एसडीएम ने बताया कि प्रत्याशी की मतदाताओं को लुभाने या धनबल का उपयोग करते हुए शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें