फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 20 बिजली कनेक्शन काटे, छह मीटर उखाड़े

Sun, 30 Apr 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। बिजली विभाग ने शनिवार को अभियान चलाकर हजारों रुपये वसूले। इस दौरान 20 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जबकि छह लोगों के मीटर उखाड़ कर कनेक्शन खत्म करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

बकाया वसूली के लिए बिजली विभाग ने सख्त रुख अपना रखा है। बिजली उपकेंद्र अमोलर के अवर अभियंता अरबिंद कुमार, लाइनमैन अभिषेक तिवारी, रामशंकर, अंकित पटेल, विजय मिश्रा की टीम ने मझैइया गांव में शनिवार को अभियान चलाया। बकाया जमा न करने वाले बड़े 20 बकाएदारों की बिजली काटी गई। टीम ने 10 हजार रुपये से अधिक बकाए की वसूली की। इसके अलावा छह मीटर उखाड़े गए। बार-बार नोटिस देने के बावजूद बिजली उपभोक्ता बिल नहीं जमा कर रहे हैं। ऐसे उपभोक्ताओं पर कार्रवाई के लिए विभाग ने कमर कस ली है।
एसडीओ अनुभव श्रीवास्तव का कहना है कि 10 हजार रुपये से अधिक बकायादारों के कनेक्शन और 50 हजार से अधिक बिल बाकी होने पर मीटर उखाड़े जा रहे हैं। मीटर उखाड़े के बाद उनके कनेक्शन खत्म कर दिए जाएंगे और बिल वसूली के आरसी जारी कर राजस्व विभाग को सौंपा जाएगा। बिजली बिल की वसूली के लिए कार्रवाई जारी रहेगी। जो उपभोक्ता समय पर बकाया बिल जमा नहीं करेगा तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें