फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सिटी हॉस्पिटल में नहीं मिले डॉक्टर, पंजीकरण निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बिना मानक पूरा किए संचालित हो रहे निजी अस्पतालों पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। डिप्टी सीएमओ ने गुरुवार को तिर्वा स्थित सिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। अस्पताल में अनियमितताएं और डॉक्टर न मिलने पर सीएमओ को जानकारी दी। सीएमओ के आदेश पर अस्पताल का पंजीकरण तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया।
विज्ञापन


जिले में 84 निजी अस्पताल संचालित हो रहे थे। डीएम ने निर्देश दिए कि जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह मानक के अनुरूप और जनहित में संचालित की जाएं। इसके बाद सीएमओ ने निजी अस्पतालों में मानकों और डॉक्टरों की उपलब्धता की जांच के निर्देश दिए। डिप्टी सीएमओ डॉ. अजहर सिद्दीकी ने तिर्वा स्थित सिटी हॉस्पिटल की जांच की। डिप्टी सीएमओ को अस्पताल में मानक पूरे नहीं मिले। साथ ही अस्पताल में कई अनियमितताएं मिली और डॉक्टर भी मौजूद नहीं थे।
डिप्टी सीएमओ ने जांच रिपोर्ट सीएमओ डॉ. स्वदेश गुप्ता को उपलब्ध कराई। सीएमओ ने बताया कि सिटी हॉस्पिटल में अनियमितताएं और डॉक्टर उपलब्ध न होने पर पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि निजी अस्पताल या नर्सिंग होम में लापरवाही, अनियमितता और बिना योग्य चिकित्सक के संचालन की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें