फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मानीमऊ। ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय बुधवार को मिस्त्री की स्कूटी फिसल गई। इससे मिस्त्री ट्रैक्टर चढ़ गया और मौके पर हो गई। जानकारी मिलते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के मधुपुर निवासी 65 वर्षीय जगदीश प्रेमपुर नेरा गांव में सुबह सात बजे सबमसर्सिबल ठीक करने गए थे। तभी ट्रैक्टर खेत से मक्का उठाने जा रहा था। प्रेमपुर के निकट ट्रैक्टर को स्कूटी सवार जगदीश ने ओवरटेक किया। तभी स्कूटी फिसल कर गिर गई। इससे स्कूटी सवार पर ट्रैक्टर चढ़ गया। हादसे में मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों ने मानीमऊ चौकी प्रभारी शेखर सैनी को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मिस्त्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें