सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी में हुए कार्यक्रम में जिला
विज्ञान क्लब के तत्वावधान में हुई ब्लाक स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी व
माडल प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाणपत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
ज्ञात
हो कि प्रतियोगिता में राजकीय रमावाई बालिका इंटर कालेज, जेडी जनता इंटर
कालेज, सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी, गंगा देवी चतुर्वेदी, सरस्वती विद्यामंदिर
और भारतीय शिक्षा सदन इंटर कालेज सिकंदरपुर के बच्चों ने भाग लिया था। सिटी
चिल्ड्रेंस एकेडमी में हुए समारोह में स्कूल स्तर पर प्रथम पांच स्थान
पाने वाले कनिष्ठ वर्ग के उत्कर्ष रावत।
अजय राज, प्रणव त्रिपाठी, सुधांशु
मिश्रा व आयुष दुबे तथा वरिष्ठ के अभिषेक दुबे, सुमित सिंह सेंगर, हिमांशु
पांडेय, आस्था शाक्य तथा कुशाग्र मिश्रा को प्रबंधक प्रदीप प्रधान ने
पुरस्कृत किया। उन्होंने टीचर एसके पाठक, रनवीर सिंह, विश्वजीत सिंह,
शांभवी दुबे व निधी दुबे की भी सराहना की।
जिला विज्ञान क्लब के ब्लाक
समन्वयक व प्रधानाचार्य जिम थॉमस ने बताया कि स्कूल स्तर पर चयनित
छात्र-छात्राएं शीघ्र ही जिला स्तर पर आयोजित विज्ञान प्रश्नोत्तरी व माडल
प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर सुधा प्रधान, बृजेश दीक्षित व
लिली कुट्टी आदि मौजूद थे।